आगामी एसयूवी फेसलिफ्ट: Maruti Brezza Facelift का लॉन्च से पहले सामने आया नया फ्रंट लुक, वीडियो में दिखी SUV की पहली झलक

Maruti Brezza Facelift का लॉन्च से पहले सामने आया नया फ्रंट लुक, वीडियो में दिखी SUV की पहली झलक
लॉन्च से पहले नई Brezza के फ्रंट डिजाइन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें SUV के अपडेटेड लुक की झलक देखने को मिली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Brezza Facelift को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। लेकिन, लॉन्च से पहले नई Brezza के फ्रंट डिजाइन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें SUV के अपडेटेड लुक की झलक देखने को मिली है। नई Brezza में डिजाइन के साथ-साथ कुछ नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

वीडियो में नजर आया फ्रंट लुक

लॉन्च से पहले सामने आए वीडियो में Maruti Brezza Facelift का फ्रंट हिस्सा नजर आया है। वीडियो के अनुसार, कंपनी ने SUV के आगे के डिजाइन में कुछ बदलाव किए हैं। नई Brezza में अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नए डिजाइन का बंपर और बदले हुए स्टाइल के एलईडी लाइट्स देखने को मिल सकते हैं। नई डिजाइन के जरिए मारुति इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देने की कोशिश कर रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इसके डिजाइन या फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

एक्सटीरियर में इन बदलावों की उम्मीद

नई Maruti Brezza Facelift में कई कॉस्मेटिक अपडेट मिलने की संभावना है। इसमें नया फ्रंट ग्रिल डिजाइन देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें अपडेटेड एलईडी हेडलैंप सेटअप, बदला हुआ फ्रंट और रियर बंपर भी इसमें दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि, कंपनी इसमें नए कलर ऑप्शन भी दे सकती है। इसके अलावा कॉम्पैक्ट एसयूवी में नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स भी मिलने की उम्मीद है।

इंटीरियर और फीचर्स

मारुति नई Brezza Facelift के केबिन में भी कुछ बदलाव कर सकती है। इसमें नया इंटीरियर थीम, बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम और अतिरिक्त फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। साथ ही इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स और नए सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।

इंजन और पावर

माना जा रहा है कि, कंपनी Brezza Facelift के इंजन में कोई बदलाव नहीं करेगी। इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जारी रखा जा सकता है। यह इंजन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ आता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है।

Created On :   20 July 2026 7:40 PM IST

Tags

Next Story