स्पोर्टी सेडान: Skoda Slavia Monte Carlo एडिशन हुआ अपडेट, मिले दो नए कलर ऑप्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो इंडिया की Slavia एक स्पोर्टी सेडान है, जो कि देश में काफी पॉपुलर है। कंपनी ने इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसके Monte Carlo एडिशन को दो नए रंगों के साथ अपडेट किया गया है। खास बात यह है कि इन नए रंगों वाली Slavia Monte Carlo की सिर्फ 200 यूनिट ही तैयार की जाएंगी, जिससे यह एडिशन और भी एक्सक्लूसिव बन जाएगा। वहीं नए कलर ऑप्शन जोड़ने के बावजूद Skoda ने इसकी कीमत पहले जैसी ही रखी है। Slavia Monte Carlo की एक्स-शोरूम कीमत 16.69 लाख रुपए से 18.19 लाख रुपए के बीच है।
यह भी पढ़े -VinFast ने भारत में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के डिजाइन कराए पेटेंट, जानिए कब होंगी लॉन्च?
मिले ये दो नए कलर ऑप्शन
स्कोडा ने Slavia Monte Carlo को नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन Shimla Green और Steel Grey पेश किया है। ये दोनों कलर खास तौर पर उन ग्राहकों को पसंद आएंगे जो अपनी कार को अलग और यूनिक लुक देना चाहते हैं। बता दें कि, Monte Carlo एडिशन में ब्लैक-आउट ग्रिल, ब्लैक अलॉय व्हील्स, ग्लॉस ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स और स्पोर्टी स्टाइलिंग जैसे डिजाइन अपडेट पहले की तरह मिलते हैं। वहीं नए रंग इस स्पोर्टी लुक को और ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।
केवल 200 यूनिट ही होंगी उपलब्ध
कंपनी ने बताया है कि नए रंगों वाली Slavia Monte Carlo की सिर्फ 200 यूनिट ही बनाई जाएंगी। लिमिटेड संख्या में उपलब्ध होने की वजह से यह एडिशन खास ग्राहकों के लिए एक एक्सक्लूसिव विकल्प बन जाएगा। इच्छुक ग्राहक इसे स्कोडा डीलरशिप या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -Maruti Brezza Facelift का लॉन्च से पहले सामने आया नया फ्रंट लुक, वीडियो में दिखी SUV की पहली झलक
इंजन और फीचर्स
Slavia Monte Carlo में नए रंगों के अलावा और कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर, स्पोर्टी रेड एक्सेंट, सनरूफ और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
Created On :   21 July 2026 7:00 PM IST







