अल्ट्रा-लक्जरी एसयूवी: 2026 Mercedes-Maybach GLS से उठा पर्दा, दमदार V8 इंजन AI असिस्टेंट के साथ कई शानदार फीचर्स से है लैस

2026 Mercedes-Maybach GLS से उठा पर्दा, दमदार V8 इंजन AI असिस्टेंट के साथ कई शानदार फीचर्स से है लैस
नई Maybach GLS पहले से ज्यादा शानदार डिजाइन, अधिक पावरफुल इंजन, एडावंस टेक्नोलॉजी और बेहद आरामदायक केबिन के साथ आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मर्सिडीज-बेंज ने अपनी अल्ट्रा-लक्जरी एसयूवी 2026-Maybach GLS 680 से पर्दा उठा दिया है। इसका लुक कुछ महीने पहले सामने आई 2026 GLS फेसलिफ्ट से काफी मिलता-जुलता है। लेकिन इसमें Maybach के कई खास बदलाव देखने को मिलेंगे। नई Maybach GLS पहले से ज्यादा शानदार डिजाइन, अधिक पावरफुल इंजन, एडावंस टेक्नोलॉजी और बेहद आरामदायक केबिन के साथ आई है। बोनट पर लगे मर्सिडीज-बेंज के लोगों को भी ऑप्शन के तौर पर लगाट वाला बनाया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

कैसा है डिजाइन

नई Mercedes-Maybach GLS का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसमें नई इल्यूमिनेटेड (रोशनी वाली) Maybach ग्रिल, नए LED हेडलैंप, अपडेटेड टेललाइट्स और नए डिजाइन के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं। कंपनी ने इसके लिए नए एक्सक्लूसिव ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शन भी पेश किए हैं, जो इसकी प्रीमियम पहचान को और खास बनाते हैं।

बात करें इंटीरियर की तो इसे बेहद प्रीमियम बनाया गया है। इसमें हाथ से तैयार लेदर फिनिश, नई कलर थीम, मसाज फंक्शन वाली सीटें, पीछे बैठने वालों के लिए एग्जीक्यूटिव सीटिंग है। इसमें 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट, पैसेंजर और इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले शामिल हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम लेटेस्ट MB.OS सॉफ्टवेयर पर चलता है जो OTA अपडेट्स और एक नया AI असिस्टेंट सपोर्ट करता है। यह AI असिस्टेंट ChatGPT, Google Gemini और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट को एक साथ जोड़ता है। यही नहीं बर्मेस्ट 3D साउंट सिस्टम को 13 से बढ़ाकर 15 स्पीकरों के साथ 710W एंप्लीफायर में अपग्रेड किया गया है। ग्राहक चाहें तो रेफ्रिजरेटर और अन्य कस्टम लग्जरी ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

दमदार V8 इंजन

नई Maybach GLS में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन अब 603 हॉर्सपावर और 627 lb-ft टॉर्क जनरेट करता है, जो पिछले मॉडल से ज्यादा पावरफुल है। इंजन को और स्मूद बनाने के लिए इसमें नई तकनीकी सुधार भी किए गए हैं।

Created On :   22 July 2026 6:40 PM IST

Tags

Next Story