Electric Scooter: TVS ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Orbiter', कम कीमत में मिलेगी लंबी रेंज और दमदार फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का यूज तेजी से बढ़ रहा है और इसी को देखते हुए कंपनियां लगातार अपने वाहन बाजार में उतार रही हैं। इसी बीच TVS Motor Company ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर रोजाना शहर में सफर करने वाले ग्राहकों और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
नया स्कूटर आकर्षक डिजाइन, लंबी रेंज और कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर किफायती कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और आरामदायक राइडिंग परफोर्मेंस प्रदान करेगा। आइए जानते हैं इसकी रेंज और अन्य खूबियां...
यह भी पढ़े -Jeep Meridian SUV का 85th Anniversary Edition लॉन्च, सिर्फ 85 यूनिट्स होंगी उपलब्ध, जानें कीमत और खूबियां
TVS Orbiter को दो बैटरी विकल्पों में पेश किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट में 3.1 kWh बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 158 किलोमीटर (IDC) तक की रेंज देने का दावा करती है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 1.8 kWh बैटरी है, जिसकी दावा की गई रेंज 86 किलोमीटर है। स्कूटर की अधिकतम गति 68 किमी प्रति घंटा तक है, जिससे यह शहर के रोजमर्रा के सफर के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
यह भी पढ़े -भारत में होंडा ने पेश किए 10 नए टू-व्हीलर मॉडल, एडवेंचर बाइक से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर तक सब कुछ मिलेगा
नए Orbiter में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में अलग बनाते हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, बड़ा 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज, लंबी सीट और आरामदायक फ्लोरबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में स्मार्ट कनेक्टिविटी, नेविगेशन और सुरक्षा से जुड़े फीचर्स भी उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि वाहन को 600 से अधिक सुरक्षा परीक्षणों के बाद बाजार में उतारा गया है।
कीमत की बात करें तो TVS Orbiter के स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹99,250 (सब्सिडी सहित) रखी गई है। वहीं कंपनी ने कुछ बाजारों में Orbiter V1 को Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ भी पेश किया है, जिससे ग्राहक कम शुरुआती कीमत पर स्कूटर खरीद सकते हैं और बैटरी के लिए अलग से भुगतान कर सकते हैं।
Created On :   25 July 2026 5:33 PM IST






