Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 331 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23770 के नीचे बंद हुआ

सेंसेक्स में 331 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23770 के नीचे बंद हुआ
आज सेंसेक्स 331.62 अंक गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 102.15 अंक गिरकर 23,767.45 पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (24 जुलाई 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 331.62 अंक यानि कि 0.43 प्रतिशत गिरकर 76,059.77 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 102.15 अंक यानि कि 0.43 प्रतिशत गिरकर 23,767.45 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में करीब 2050 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1961 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 196 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ​निफ्टी की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एटरनल, एमएंडएम, श्रीराम फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, सिप्ला, आईटीसी और एचडीएफसी लाइफ के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

वहीं सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें इटरनल, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट, इन्फोसिस और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें एचसीएल टेक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, टीसीएस, ट्रेंट और मारुति के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले शुक्रवार को कोई भी बदलाव नहीं हुआ और यह 96.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 96.63 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 96.49 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 610.07 अंक यानि कि 0.80 प्रतिशत गिरकर 75,781.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 169.15 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत गिरकर 23,700.45 के स्तर पर खुला था।

जबकि, बीते कारोबारी दिन (23 जुलाई 2026, गुरुवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी और शाम को यह गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 363.66 अंक गिरकर 76,391.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 126.65 अंक गिरकर 23,869.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   24 July 2026 3:57 PM IST

Tags

Next Story