Share Market Opening Bell: सेंसेक्स में 356 अंकों गिरावट, निफ्टी 23890 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (23 जुलाई 2026, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 356.65 अंक यानि कि 0.46 प्रतिशत गिरकर 76,398.40 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 108.50 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत गिरकर 23,887.75 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 887 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 1303 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 137 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में इटरनल, टाटा कंज्यूमर, ओएनजीसी, बजाज ऑटो और कोल इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब्स, इंटरग्लोब एविएशन, इंफोसिस, टाटा स्टील और सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले गुरुवार की सुबह इसमें 8 पैसे की मामूली तेजी देखने को मिली और यह 96.49 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 96.36 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स में मिला-जुला कारोबार नजर आया। इस दौरान सेंसेक्स 63.68 अंक यानि कि 0.08 प्रतिशत बढ़कर 76,818.73 पर और निफ्टी 34.80 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत गिरकर 23,961.45 पर कारोबार करते नजर आया।
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (22 जुलाई 2026, बुधवार) शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 361.08 अंक यानि कि 0.47 प्रतिशत गिरकर 77,109.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 102.60 अंक यानि कि 0.42 प्रतिशत गिरकर 24,085.10 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 715.06 अंक यानि कि 0.92 प्रतिशत गिरकर 76,755.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 191.45 अंक यानि कि 0.79 प्रतिशत गिरकर 23,996.25 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   23 July 2026 9:35 AM IST










