Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 485 अंक टूटा, निफ्टी 24220 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (20 जुलाई 2026, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 485.88 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत गिरकर 77665.57 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 130.95 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत गिरकर 24,205.80 के स्तर पर खुला।
शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, सिप्ला के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान निफ्टी 64.15 पॉइंट यानि कि 0.26 प्रतिशत गिरकर 24,270.15 पर था। वहीं सेंसेक्स में भी गिरावट रही।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले सोमवार की सुबह इसमें 13 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 96.41 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 96.25 रुपए प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आपको बता दें कि, बीते सत्र (17 जुलाई 2026, शुक्रवार) में बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 349.05 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत ऊपर 77,535.92 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 90.85 अंक ऊपर 24,163.60 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को भी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 964.58 अंक यानि कि 1.25 प्रतिशत ऊपर 78,151.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 261.55 अंक यानि कि 1.09 प्रतिशत ऊपर 24,334.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   20 July 2026 9:24 AM IST











