सूरत से हुई AI प्राइवेट कम्युनिटी की शुरुआत, पूरे गुजरात के 3,000 से अधिक उद्यमियों को मिलेगा मंच

उद्यमियों (आंत्रप्रेन्योर्स ) और पेशेवरों के लिए वैश्विक AI-संचालित रणनीतिक कम्युनिटी प्राइवेट कम्युनिटी® ने सूरत से गुजरात में अपने सफर की शुरुआत की। गुजरात के पांच वर्षीय AI ग्रोथ प्लान के अनुरूप आयोजित रोडशो और फ्लैगशिप माइंडसेट बूस्टर प्रोग्राम के माध्यम से व्यापार मालिकों, स्टार्टअप्स और विकासोन्मुख उद्यमियों को AI आधारित लीडरशिप, इनोवेशन और बिजनेस ग्रोथ का विजन दिया गया। कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में पूरे गुजरात के 3,000 से अधिक उद्यमियों को एक मजबूत बिजनेस नेटवर्क से जोड़ना है।
प्राइवेट कम्युनिटी® गुजरात के मैनेजिंग डायरेक्टर अमानत कागज़ी ने कहा कि, "महत्वाकांक्षा, नवाचार और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण की संस्कृति ने गुजरात को देश की उद्यमशीलता की राजधानी बनाया है। हमारा विजन AI-संचालित एंटरप्रेन्योरियल इंटेलिजेंस को पीयर-टू-पीयर सहयोग, लीडरशिप एडवाइजरी और वैश्विक विशेषज्ञता के साथ जोड़कर गुजरात के उद्यमियों को भविष्य के लिए तैयार करना है। आने वाले वर्षों में हमारा लक्ष्य अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और वापी सहित पूरे राज्य में 3,000 से अधिक उद्यमियों को इस नेटवर्क से जोड़ना है।"
वहीं, प्राइवेट कम्युनिटी® गुजरात के डायरेक्टर तथा माउंटेन मोंक के संस्थापक एवं सीईओ अशफाक कलकत्तावाला ने कहा कि, "यह केवल AI-ड्रिवन (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित) कम्युनिटी नहीं, बल्कि ह्यूमन-ड्रिवन (मानव आधारित) कम्युनिटी भी है। यहां सदस्य पीयर-टू-पीयर जिम्मेदारी निभाते हुए एक-दूसरे के विकास में भागीदार बनेंगे। हमारा उद्देश्य केवल AI के जरिए मार्गदर्शन देना नहीं, बल्कि ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार करना है, जहां टेक्नोलॉजी के साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस, अनुभव और आपसी सहयोग उद्यमियों को वास्तविक बिजनेस सपोर्ट और बेहतर निर्णय लेने में मदद करे।"
गुजरात लंबे समय से देश के सबसे उद्यमशील राज्यों में शामिल रहा है। हीरा, टेक्सटाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में वैश्विक पहचान रखने वाला यह राज्य अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी तेजी से अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट कम्युनिटी® अपने प्रोप्राइटरी AI प्लेटफॉर्म COMBINE™ (कम्यूनिटी बिजनेस इंटेलिजेंस इंजन) के जरिए स्ट्रक्चर्ड पीयर-टू-पीयर लर्निंग, प्रैक्टिकल बिजनेस इंटेलिजेंस और वैश्विक बिजनेस नेटवर्क उपलब्ध कराएगी।
प्राइवेट कम्युनिटी® के संस्थापक एवं डायरेक्टर ऑफ फ्रेंचाइजिंग मैक श्रीनिवासन ने कहा कि, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्यमियों के सोचने, निर्णय लेने और व्यवसाय बढ़ाने के तरीके को बदल रही है। COMBINE™ प्लेटफॉर्म के माध्यम से हम AI को सफल उद्यमियों के सामूहिक अनुभव से जोड़ते हैं, ताकि सदस्य तेजी से बेहतर निर्णय ले सकें, वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान कर सकें और भविष्य के लिए मजबूत व्यवसाय तैयार कर सकें।"
उल्लेखनीय है कि प्राइवेट कम्युनिटी® वर्तमान में 10 देशों में सक्रिय है और वैश्विक बिजनेस इकोसिस्टम के माध्यम से 400 से अधिक उद्यमियों को सहयोग, नेटवर्किंग और निरंतर सीखने का अवसर प्रदान कर रही है।
Created On :   18 July 2026 2:10 PM IST












