Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 35 अंक टूटा, निफ्टी 24250 के नीचे खुला

गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 35 अंक टूटा, निफ्टी 24250 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 35.31 अंक गिरकर 77,673.21 पर खुला। वहीं निफ्टी 3.70 अंक गिरकर 24,242.20 पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (21 जुलाई 2026, मंगलवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 35.31 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत गिरकर 77,673.21 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.70 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत गिरकर 24,242.20 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1438 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 883 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील, अडानी एंटरप्राइजेज और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, एटरनल, सन फार्मा और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 2.82 अंक यानि कि 0.00 प्रतिशत बढ़कर 77,711.34 पर और निफ्टी 3.65 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 24,242.15 पर कारोबार कर रहा था।

बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें 4 पैसे की मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 96.41 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 96.41 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 96.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (20 जुलाई 2026, सोमवार) शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 485.88 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत गिरकर 77665.57 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 130.95 अंक यानि कि 0.54 प्रतिशत गिरकर 24,205.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 442.93 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत गिरकर 77,708.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 95.80 अंक यानि कि 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,238.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   21 July 2026 9:23 AM IST

Tags

Next Story