Petrol- Diesel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, क्या बढ़ गए आपके शहर में दाम या घटे रेट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) हर सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Prices) जारी करती हैं। ये कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय होती हैं। लेकिन, बीते करीब 3 साल से भी अधिक समय में इन कंपनियों में ऐसा नहीं किया है। लंबे समय से इनमें स्थिरता है फिर चाहे कच्चे तेल कीमतों में तेजी आई हो या फिर ऐतिहासिक गिरावट।
फिलहाल, आज (27 अगस्त 2025, बुधवार) भी ने रेट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन, अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट...
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुड़गांव में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 95.65 रुपए और डीजल 20 पैसे मंहगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 44 पैसे कम होकर 101.11 रुपए और डीजल 42 पैसे घटकर 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 18 पैसे कम होकर 94.51 रुपए और डीजल 21 पैसे घटकर 87.60 रुपए प्रति लीटर हो गया है। पटना में भी पेट्रोल 17 पैसे कम होकर 105.58 रुपए और डीजल 16 पैसे घटकर 91.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तिरुवनंतपुरम में भी पेट्रोल 18 पैसे कम होकर 107.30 रुपए और डीजल 20 पैसे घटकर 96.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें लगातार उतार- चढ़ाव देखने का मिल रहा है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, इसमें मामूली गिरावट देखी गई है। आज (27 अगस्त 2025) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 66.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 66.77 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   27 Aug 2025 9:34 AM IST














