अयोध्या राम मंदिर: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे ये बड़े उद्योगपति, अंबानी से लेकर मंगलम बिड़ला, सुनील भारती भी आए नजर

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे ये बड़े उद्योगपति, अंबानी से लेकर मंगलम बिड़ला, सुनील भारती भी आए नजर
  • समारोह में पहुंचे मुकेश- नीता अंबानी
  • सुनील भारती मित्तल भी आए नजर
  • आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन भी पहुंचे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अयोध्या में आज (22 जनवरी 2024, सोमवार) राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे देश में धूम है। वहीं इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया, जो समारोह में पहुंचे भी हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी पहुंचे।

इस मौके पर नीता अंबानी ने कहा कि ''यह एक ऐतिहासिक दिन है।' वहीं मुकेश अंबानी ने कहा, "आज भगवान राम आ रहे हैं, आज पूरे देश में राम दिवाली होगी।"

ये उद्योगपति भी नजर आए

इसके अलावा समारोह में भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष, सुनील भारती मित्तल, उद्योगपति अनिल अंबानी आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और अनन्या बिड़ला भी अयोध्या पहुंच गए हैं। यहां रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ पहुंचे। साथ ही ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामा भी पहुंचे।

कड़ी है सुरक्षा

राम मंदिर समारोह के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिसमें 10,000 सीसीटीवी कैमरे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस ड्रोन लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात हैं। वहीं कार्यक्रम स्थल पर सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

राममय हुआ एंटीलिया

गौरतलब है कि पूरा देश आज राम रंग में रंगा नजर आ रहा है। बीती शाम मुकेश अंबानी के 27 मंजिला घर एंटीलिया भी राममय नजर आया। इमारत पर कलरफुल लाइट्स के साथ श्री राम नजर आ रहा था। इसके अलावा अंबानी की कंपनी रिलायंस द्वारा कर्मचारियों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। यही नहीं आज के दिन कर्मचारियों के लिए छुट्टी भी रखी गई है।

इन उद्योगपतियों को मिला था न्योता

बता दें कि, इस भव्य समारोह में टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन एन टाटा, मुकेश अंबानी और उनका परिवार, टोरेंट समूह के संस्थापक और चेयरपर्सन सुधीर मेहता, हिंदुजा समूह के अशोक हिंदुजा, विप्रो के अजीम प्रेमजी, बॉम्बे डाइंग के नुस्ली वाडिया, जीएमआर समूह के जी एम आर राव, रियल एस्टेट कारोबारी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल स्टील एंड पावर के प्रमुख नवीन जिंदल, अडानी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडानी, कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक और इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिड़ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, अनिल अग्रवाल, अनिल अंबानी, नुस्ली वाडिया, अजय पिरामल आदि को आमंत्रण भेजा गया था।

Created On :   22 Jan 2024 6:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story