- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- सरस्वती विद्यालय में विराजी भगवान...
अजयगढ़: सरस्वती विद्यालय में विराजी भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा
By - Sanjana Namdev |28 Sep 2023 10:04 AM GMT
डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व छात्र दिशांक खरे द्वारा केवल मिटटी एवं दुर्वा से भगवान गणेश जी की प्रतिमा निर्मित की गई है। यह गणेश प्रतिमा अपने आप में अनूठी है जो एक विशेष भाव को प्रदर्शित करती है। विद्यालय में गणेश उत्सव मनाए जाने की परम्परा काफी पुरानी है। विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहिनों द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान की पूजा-आरती कर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं भगवान गणेश के दर्शन करने प्रतिदिन काफी संख्या में श्रृद्धालुगण पहुंच रहे हैं।
Created On :   28 Sep 2023 10:04 AM GMT
Next Story