अजयगढ़: नगर परिषद में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

नगर परिषद में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारतीय राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले अटल बिहारी बाजपेई की जयंती आज नगर परिषद अजयगढ में मनाई गई। अटल बिहारी बाजपेयी को सुशासन का प्रणेता माना जाता है। इसलिये उनकी जयंती के एक दिन पूर्व शासन के द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी जयंती पर आज परिषद की अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता के द्वारा अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा में रोली लगा व फूलमाला पहनाई गई। अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता ने कहा कि अटल जी ने नि:स्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की ओर भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को एक नई दिशा दी जहाँ एक ओर परमाणु ओर कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते हुए भारत का एहसास वहीं दूसरी ओर सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके इस योगदान को देश हमेशा याद करेगा।आज के कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव, महादेव शिवहरे, ब्रजेश गुप्ता, उपयंत्री आर.के. बागरी, पत्रकार जयराम पाठक, कल्लू साहू, पुकई प्रजापति, नगर परिषद से बृजेन्द्र तिवारी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ता व नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Created On :   26 Dec 2023 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story