- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने राशन की...
पन्ना: कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने राशन की दुकानों का किया निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। पीडीएस के तहत शासन द्वारा संचालित राशन के संचालन के संबध में शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर पन्ना उचित मूल्यों की दुकानों का निरीक्षण कर जांच कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिसके तहत कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अजय कल्लू पटेल द्वारा अयजगढ क्षेत्र स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में पाया गया कि मशीन में स्टाक होने के बावजूद भी अतिरिक्त स्टॉक की मांग की जा रही है जिस पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई तथा हिदायत देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सही तरीके से हितग्राहियों को राशन का वितरण किया जाये। इस दौरान उनके साथ सहकारिता निरीक्षक राजेश नायक व राजू तिवारी भी उपस्थित रहे।
Created On :   9 Dec 2023 11:45 AM IST
Next Story












