- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- अजयगढ बस स्टैण्ड में चारों तरफ...
अजयगढ़: अजयगढ बस स्टैण्ड में चारों तरफ गंदगी, बजबजा रहीं नालियां

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। अजयगढ बस स्टैण्ड सहित नगर की कई मोहल्लों की नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। इस ओर नगर परिषद का कोई ध्यान नहीं हैं। इस समय काफी लोग डेंगू से प्रभावित हो रहे हैं जो कि एक मच्छर जनित बीमारी है। गंदगी से भरी नालियों में इन मच्छरों के पनपने के लिए अच्छा स्थान होता है। वहीं सफाई अभियान के नाम पर लाखों रूपए की राशि ठिकाने लगा दी जाती है और स्थिति जस की तस रहती है। इसी प्रकार बस स्टैण्ड में जहां देखो गंदगी व कचडा फैला हुआ है।
Created On :   23 Nov 2023 11:14 AM IST
Next Story












