- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- मढियन गणेश उत्सव समिति द्वारा...
पन्ना: मढियन गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित किया जायेगा भण्डारा

By - Bhaskar Hindi |26 Sept 2023 12:33 PM
डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश जी की प्रतिमायें विराजमान हैं। जिसमें प्रतिदिन इस पण्डालों में आयोजक समितियों द्वारा कन्या भोज करवाया जा रहा है। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल होकर प्रसाद बनाने आदि में सहयोग प्रदान कर धर्मलाभ उठा रहे हैं। वहीं दिनांक २६ सितम्बर २०२३ को मढियन गणेश उत्सव समिति की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया है।
Created On : 26 Sept 2023 12:33 PM
Next Story