- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- माहेश्वरी मढियन मन्दिर में...
माहेश्वरी मढियन मन्दिर में महालक्ष्मी मूर्ति की हुई स्थापना
By - Sanjana Namdev |2 Jun 2023 6:58 AM GMT
डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। अजयगढ में दिनांक २९ मई को माता माहेश्वरी मढियन के मन्दिर में महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा 5 पंडितों के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ महालक्ष्मी मूर्ति की स्थापना कराई गई। पूजन कार्यक्रम तीन दिवस तक चला तथा 31 मई 2023 को भीमसेन एकादशी के दिन महालक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई साथ ही स्थापना उपरांन्त कन्या भोज कराया गया। माता माहेश्वरी मढियन मन्दिर कमेटी द्वारा महालक्ष्मी मूर्ति की स्थापना करायी गयी है।
Created On :   2 Jun 2023 6:58 AM GMT
Next Story