अजयगढ़: बैण्ड-बाजा के साथ भगवान गणपति को दी विदाई

बैण्ड-बाजा के साथ भगवान गणपति को दी विदाई

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। नगर के विभिन्न गणेश पंडालों सहित घरों में विराजी गणपति प्रतिमाओं का कल देर रात तक जलविहार किया गया। गणपति बप्पा मोरिया, अगली बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों में होते हुए शासन के द्वारा बनाये गए विसर्जन स्थलों में भगवान गणपति का जलविहार कराया गया। गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के उपरांत 9 दिनों तक प्रथम पूज्य भगवान गजानन का पूजन के साथ-साथ विभिन्न आयोजनों को किया जाता है। जिनमें कन्या भोज, भंडारा व सुंदरकाण्ड आदि का आयोजन किया गया। इसके उपरांत 10 वें दिन अनंत चतुर्दशी को सुबह से पूजन हवन के उपरांत पूरे नगर में गणेश प्रतिमाओं का चल समारोह निकाला जाता है। इस समारोह के दौरान जगह-जगह नगर के लोगो के द्वारा बढ-चढकर प्रतिमायों की पूजा अर्चना करके भगवान गजानन का आशीर्वाद लिया गया व भगवान को जलविहार के लिए ले जाया गया।

Created On :   30 Sep 2023 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story