कार-बाइक में जोरदार भिडंत, बाइक सवार दो लोग घायल

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। थाना अजयगढ अंतर्गत दिनांक २३ मई को सुबह लगभग दस बजे सिंहपुर में पप्पू ढाबा के पास कार एवं बाइक में जोरदार भिडंत हो गई। जिससे बाइकर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना डायल १०० को दी गई। जिस पर डायल १०० वाहन के द्वारा उन्हें अजयगढ अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम अमहा निवासी रामेश्वर पिता नत्थू कुुशवाहा तथा परम लाल पिता छोटे लाल कुशवाहा बाइक से पैर का इलाज कराने पन्ना जा रहे थे तथा बाइक परमलाल कुशवाहा चला रहा था कि इसी बीच सिंहपुर में पप्पू राजा ढाबा के पास सामने से तेज गाति से पन्ना की ओर से आ रही कार से जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें बाइक चालक परमलाल कुशवाहा को पैर में गंभीर रूप से चोटें आईं हैं तथा रामेश्वर कुशवाहा को सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उक्त घटना की सूचना लोगों द्वारा डायल १०० को दी गई।

Created On :   24 May 2023 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story