पन्ना: प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह मंत्री को सौंपेगा ज्ञापन

प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह मंत्री को सौंपेगा ज्ञापन

डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ जिला ईकाई पन्ना द्वारा अपनी शेष 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिनांक ०४ अक्टूबर 2023 को मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुये संघ पन्ना की जिलाध्यक्ष रचना राजू तिवारी एवं सचिव मुन्नी, रामआसरे अहिरवार, अजयगढ ब्लाक अध्यक्ष पुष्पलता, राजेन्द्र सिंह यादव द्वारा दी गई।

Created On :   3 Oct 2023 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story