- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- अज्ञात भारी वाहन ने छ: गायों को...
अजयगढ़: अज्ञात भारी वाहन ने छ: गायों को कुचला
By - Sanjana Namdev |28 Sep 2023 10:02 AM GMT
डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। थाना अजयगढ अंतर्गत संतराम ढाबा के पास दिनांक २६ सितम्बर को उत्तर प्रदेश के करतल की तरफ से आए एक अज्ञात भारी वाहन ने वाहन के नीचे ६ गायों को कुचल दिया। जिसमें चार गायों की मौत हो गई और दो बुरी तरह घायल हो गईं। घटना के संबध में प्राप्त जानकारी अनुसार जिस स्थान पर घटना घटित हुई वहां पास में पुलिस चौकी है जहां उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा प्रारंभ प्रारंभ होती है। इस स्थान पर अक्सर अवारा मवेशी आकर बैठते हैं। अज्ञात भारी वाहन द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए सडक पर बैठी इन ६ गायों को बुरी तरह कुचल दिया। ऐसी घटनाओं से प्रतीत होता है कि जब यह अवारा मवेशी इस तरह सडक पर बैठते हैं तो आखिर गौशालाओं में इन्हें क्यों नहीं भेजा जा रहा है।
Created On :   28 Sep 2023 10:02 AM GMT
Next Story