- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- महिला ने फांसी लगाकर समाप्त की...
पन्ना: महिला ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला
By - Sanjana Namdev |5 Oct 2023 6:57 AM GMT
डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। अजयगढ थाना क्षेत्र के ग्राम पडरहा में एक २१ वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के संबध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका पुष्पा अहिरवार पति सिपाही लाल अहिरवार द्वारा ०३ अक्टूबर को शाम को लगभग ५ से ०६ बजे के दौरान घर की अटारी की करी में फंदा डालकर उसमें झूलकर जान गवां दी। जिस वक्त महिला द्वारा फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त की गई उस समय वह घर पर अकेली थी तथा परिवार के लोग खेत गए हुए थे। घटना की सूचना चौकी हनुमतपुर को प्राप्त हुई जिस पर चोैकी से स्टॉफ घटना स्थल पहँुचा तथा पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम अजयगढ लाकर करवाया गया। पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
Created On :   5 Oct 2023 6:57 AM GMT
Next Story