- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अजयगढ़
- /
- नीम के पेड़ से फंदा डालकर महिला ने...
अजयगढ़: नीम के पेड़ से फंदा डालकर महिला ने लगाई फांसी

By - Bhaskar Hindi |5 Oct 2023 7:03 AM
डिजिटल डेस्क, अजयगढ नि.प्र.। अजयगढ के ग्राम बीरा में एक २८ वर्षीय महिला द्वारा नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाए जाने की घटना सामने आई है। मृतिका सुनयना पति रज्जन यादव द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भानू प्रताप सिंह पुलिस स्टॉफ के साथ मौके पर पहँुचे तथा शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम हेतु अजयगढ भिजवाया गया। पुलिस द्वारा मृतिका का पीएम करवाकर शव को परिजनों को सौंपे जाने की कार्यवाही की गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अजयगढ ने घटना स्थल पहँुचकर मौका का निरीक्षण किया। घटना मर्ग कायम कर विवेचन की जा रही है।
Created On : 5 Oct 2023 7:03 AM
Next Story