फर्जीवाड़ा: साखरविरा के युवक पर तेंदुए का हमला

साखरविरा के युवक पर तेंदुए का हमला
  • युवक पर खेत में तेंदुए ने हमला किया
  • सोयाबीन की कटाई करने के लिए जा रहा था युवक

डिजिटल डेस्क, बार्शिटाकली. तहसील के ग्राम साखरविरा के एक युवक पर खेत में तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। यह घटना 7 अक्टूबर को घटी। सज्जन करवते नामक युवक खेत में सोयाबीन की कटाई करने के लिए जा रहा था कि खेत परिसर में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने दबे पांव आकर हमला कर दिया। युवक ने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई इस दौरान तेंदुआ वहां से भाग गया। हमले में घायल युवक के बारे में वन विभाग को जानकारी दी गई है। तहसील में सभी खेतों में सोयाबीन की कटाई और थ्रेशरिंग की जा रही है। इसके बाद किसान रबी की बुआई के लिए खेतों में तैयारी करेगा। ऐसे में खेतों में तेंदुए, रोही, नीलगाय, जंगली सुअरों का दहशत से अनाज कटाई में अवरोध पैदा कर रहा है। इसके अलावा भेड़, बकरियों पर भी जंगली पशु हमला कर रहे हैं। जिसके चलते किसान व खेतों में काम करने वाले मजदूर समस्या में घिरे हुए हैं। वन्य प्राणियों का बंदोबस्त करने की मांग की जा रही है।

Created On :   10 Oct 2023 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story