- Home
- /
- राज्य
- /
- आंध्र प्रदेश
- /
- अमरावती
- /
- नवरात्रि-दशहरे से पहले सोयाबीन के...
Amravati News: नवरात्रि-दशहरे से पहले सोयाबीन के दामों में उछाल, 6,700 रुपए तक पहुंचे भाव

Amravati News सूखे में खरीफ की सबसे बड़ी सोयाबीन फसल चौपट हो गई। जिससे उत्पादन में जबरदस्त घट हो गई है। इसी बीच, नए सोयाबीन की आवक शुरू होते ही अमरावती कृषि उपज मंडी में भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। सोमवार, 5 अक्टूबर को 6,000 से 6,500 रुपए प्रति क्विंटल से शुरू हुआ भाव गुरुवार, 8 अक्टूबर को बढ़कर 6,700 रुपए तक पहुंच गया। नवरात्रि और दशहरे से पहले भाव में आई तेजी से किसानों को राहत की उम्मीद है।
चार दिनों में 24 हजार क्विंटल से अधिक आवक : मंडी में मुख्य रूप से अमरावती और भातकुली तहसील के किसान सोयाबीन लेकर पहुंच रहे हैं। इस वर्ष बीज खराब होने से कई किसानों के खेतों में फसल नहीं उगी। वहीं, अच्छी फसल वाले किसानों ने करीब 15 दिन पहले कटाई शुरू कर दी थी। अब उनकी उपज मंडी में पहुंच रही है। '
त्योहार से पहले बढ़ी उम्मीद : भाव में लगातार तेजी से किसानों को नवरात्रि-दशहरे से पहले अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
5 से 8 अक्टूबर तक भाव में उतार-चढ़ाव : 5 अक्टूबर को 6,207 क्विंटल आवक के साथ अधिकतम भाव 6,500 रुपए रहा। 6 अक्टूबर को 5,885 क्विंटल आवक और 6,121 रुपए अधिकतम भाव दर्ज हुआ। 7 अक्टूबर को 6,207 क्विंटल आवक के साथ भाव फिर 6,500 रुपए तक पहुंचा। 8 अक्टूबर को 6,968 क्विंटल आवक के बीच अधिकतम भाव 6,700 रुपए रहा। इस तरह चार दिनों में कुल 24,727 क्विंटल सोयाबीन की आवक हुई।
Created On :   9 Oct 2026 1:24 PM IST















