Amravati News: सूखे की मार और भाव नहीं मिलने से सड़क पर संतरा फेंकने को मजबूर किसान

सूखे की मार और भाव नहीं मिलने से सड़क पर संतरा फेंकने को मजबूर किसान
  • मोर्शी में संतरा प्रक्रिया प्रकल्प स्थापित करने की मांग तेज
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र देकर की प्रकल्प स्थानांतरित करने की मांग
  • लागत निकालना मुश्किल, संतरा उत्पादक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर संकट

Amravati News संतरा उत्पादक क्षेत्र के रूप में पूरे विदर्भ में पहचान रखने वाले मोर्शी-वरुड़ के किसान इन दिनों गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। भीषण सूखे, भूजल स्तर में गिरावट, बढ़ती उत्पादन लागत और संतरे को उचित बाजार भाव नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सालभर मेहनत करने और लाखों रुपये खर्च करने के बाद तैयार हुई फसल का उचित दाम नहीं मिलने से कुछ किसानों पर संतरे सड़क पर फेंकने तक की नौबत आ गई है।

इस स्थिति को देखते हुए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के मोर्शी तहसील अध्यक्ष रुपेश वालके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र देकर नांदेड़ स्थित संतरा प्रक्रिया प्रकल्प को मोर्शी तहसील में स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संतरा उत्पादक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त सुविधाएं और प्रभावी व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है।

वालके ने कहा कि संतरे को सड़क पर फेंकने की नौबत आना केवल किसी एक किसान की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे संतरा उत्पादक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के सामने खड़े गंभीर संकट का संकेत है। उन्होंने सरकार से सूखा प्रभावित संतरा उत्पादकों को तत्काल आर्थिक सहायता देने और संतरे की बिक्री के लिए प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।


Created On :  

Tags

Next Story