सुरक्षा: 10 करोड़ रुपए की लागत से ऊंची बनाई जाएगी अमरावती जेल की सुरक्षा दीवार

10 करोड़ रुपए की लागत से ऊंची बनाई जाएगी अमरावती जेल की सुरक्षा दीवार
  • लोनिवि के अभियंता करेंगे निरीक्षण
  • जेल में गांजा-गुटखा फेंका जाता है
  • हाईवे से जेल के भीतर पटाखा भी फेंका गया

डिजिटल डेस्क, अमरावती। सुपर एक्सप्रेस हाईवे की दिशा से शनिवार की रात धमाका होने के बाद से जेल की भीतरी सुरक्षा को लेकर लगातार उठ रहे सवाल और गहरा गए। जिससे जाग उठे जेल प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध शुरू कर दिए हंै। इसी क्रम में जेल की सुरक्षा दीवार की ऊंचाई बढ़ाने के लिए बुधवार 10 जुलाई को जिला नियोजन से 10 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं द्वारा नापजोख के बाद दीवार की ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू किया जाएगा। सुरक्षा दीवार की ऊंचाई कम होने के कारण ही हाईवे से जेल के भीतर पटाखा, गांजा-गुटखा फेंका जाता है।

पीछे के परिसर में पुलिस का बंदोबस्त : बता दें की शनिवार 6 जुलाई की रात जेल मंे कैद आरोपी का जन्मदिन मनाने को लेकर बदमाशों ने जेल के पिछले परिसर में आतिशबाजी की थी। एक पटाखा जेल के भीतर बैरेक के पास फटने से धमाके की आवाज से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। जहां तीन दिन तक जेल प्रशासन के साथ शहर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आखिरकार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जेल के पीछे के परिसर में पुलिस का बंदोबस्त लगाते हुए आस-पास के परिसर में गश्त बढ़ाई गई है। इस मामले में जेल में बंद जिस आरोपी के चलते बाहर बदमाशों ने आतिशबाजी की थी। ऐसे संबंधित आरोपी प्रवीण बनसोडे के साथ भी पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया है।

जल्द काम शुरू होगा : आतिशबाजी मामले में पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी का काफी सहयोग मिला है। जबकि सुरक्षा दीवार बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए भी मंजूर हुए हंै। लोक निर्माण विभाग द्वारा दीवार ऊंची करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। -कीर्ति चिंतामणि, जेल अधीक्षक

Created On :   11 July 2024 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story