गिरफ्तारी: बंद घरों को निशाना बनानेवाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

बंद घरों को निशाना बनानेवाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
पांच थाना क्षेत्रों से चोरी की सात वारदातें की कबूल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शहर के विविध क्षेत्रों से चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी थी। सीआईयू दल ने परतवाड़ा के रवि नगर से आरोपी तेजस संजय दरेकर (21), रोशन किरण सरदार (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजापेठ, बडनेरा, गाडगेनगर, नांदगांव पेठ और फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र से 7 बंद घरों में सेंधमारी करने का मामला कबूल किया है।

ढाई लाख का माल जब्त : सीताराम बाबा कालोनी निवासी अंकुश पुसतकर 13 दिसंबर को बाहरगांव गए थे। तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद घर से हजारों की सामग्री और नकद चोरी की थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुटी। गोपनीय जानकारी पर तेजस दरेकर और रोशन सरदार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ इसके पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से तीन दोपहिया, कैमरा, 60 हजार रुपए नकद समेत कुल 2 लाख 51 हजार रुपए का माल जब्त किया है।

Created On :   20 Dec 2023 5:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story