चोरी: अस्पताल में भर्ती मरीज के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ

अस्पताल में भर्ती मरीज के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ
उपचार के लिए नागपुर गया था परिवार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। साईं नगर निवासी एक युवक के पिता का 20 दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। करीब 17 दिन पहले उपचार के लिए उन्हें नागपुर जाना पड़ा। घर को ताला लगाकर वह परिवार सहित उपचार के लिए नागपुर चले गए। इसी दौरान चोरों ने घर पर धावा बोलकर घर में रखा कीमती सामान चुरा लिया। जानकारी के अनुसार साईं नगर स्थित साने गुरुजी नं. 1 निवासी फरियादी भूषण नामदेवराव पेटकर के पिता की दुर्घटना 26 अक्टूबर को होने के बाद उन्हंे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 31 अक्टूबर को हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने नागपुर रेफर कर दिया। गुरुवार 16 नवंबर को जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा था और अंदर सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। बेडरूम की अलमारी भी अस्तव्यस्त दिखाई दी। घर की जांच करने पर समझ आया की चोरों ने हाथ साफ कर दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने भादंवि की धारा 454, 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Created On :   18 Nov 2023 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story