रेप: दुराचारी मामा के साथ प्रेमी ने किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

दुराचारी मामा के साथ प्रेमी ने किया दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म
  • पढ़ाई के लिए एक साल से रह रही थी मामा के घर
  • मामा की हरकतें बढ़ने पर अपने गांव लौटी
  • प्रेमी ने भी किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

डिजिटल डेस्क, अमरावती। अमरावती निवासी नाबालिग पढ़ाई के लिए मामा के घर गई थी। जहां भांजी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वहीं जब पीडि़ता अपने गांव पहुंची तो उसके पूर्व प्रेमी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई। सरकारी अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में सारा मामला सामने आया। शेंदुरजना घाट पुलिस ने पीडि़ता का बयान दर्ज कर आरोपी परसराम धुर्वे व अज्ञात एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

अमरावती निवासी 16 वर्षीय नाबालिग पिंपलगांव निवासी उसके मामा परसराम धुर्वे के घर एक साल पहले पढ़ाई के लिए गई थी। लेकिन रिश्तों को तार -तार करते हुए मामा ने भांजी के साथ दुष्कर्म किया और डराते धमकाते हुए कई बार दुष्कर्म करता रहा। मामा की हरकतें बढ़ती देख पीड़िता वापस अपने गांव आ गई। जहां उसके पूर्व प्रेमी ने भी मिलने के बहाने बुलाकर पीडि़ता के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। चार दिन पहले पीड़िता ने सरकारी अस्पताल में नवजात को जन्म दिया। तब इसकी जानकारी शेंदुरजना घाट पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया । तब मामा और उसके पूर्व प्रेमी की हरकतें सामने आईं। पुलिस ने आरोपी परसराम धुर्वे और अज्ञात एक आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

26 को पांच ने दी थी आत्मदाह करने की चेतावनी

जिले के पांच लोगों ने मांगें पूरी नहीं होने पर शुक्रवार 26 जनवरी को आत्मदहन करने की चेतावनी दी थी। जिसमें से तीन आवेदन फिलहाल रद्द हुए हैं। विशेष शाखा पुलिस चेतावनी देनेवालों पर पैनी नजर रखे हुए है। संभागीय आयुक्त कार्यालय पर आंदोलन कर रहे प्रकाश वाघडे, तलेगांव के भगवान हनुवंत सूर्यवंशी, भातकुली शिवम रामा तायडे, वीएमवी निवासी प्रदीप डाखोरे व बुलढाणा निवासी संतोष मोरे ने आत्मदहन करने की चेतावनी दी थी। इसमें से भगवान सूर्यवंशी, शिवम तायडे और संतोष मोरे ने आत्मदहन करने का फैसला फिलहाल रद्द किया है। जबकि प्रदीप डाखोरे घर से बाहर बताया गया है। जिसे लेकर विशेष शाखा चेतावनी देनेवाले सभी पर पैनी नजर रखी हुई है।

Created On :   25 Jan 2024 9:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story