अभियान: सड़क सुरक्षा अभियान में दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी, जीवन भर पालन करने की दी सलाह

सड़क सुरक्षा अभियान में दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी, जीवन भर पालन करने की दी सलाह
  • अपर जिलाधीश ने कहा - एहतियात जरूरी
  • वाहनों की समय-समय पर देखभाल करें
  • सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं

डिजिटल डेस्क, अमरावती। सड़क सुरक्षा के नियमों का केवल सप्ताह तक पालन न करें, बल्कि जीवनभर के लिए अपनाएं। अपनी लापरवाही से दुर्घटना नहीं होगी। इसकी सतर्कता बरतना हर किसी का कर्तव्य है। यह बात अपर जिलाधीश सूरज वाघमारे ने कही। वह सड़क सुरक्षा अभियान के उद्घाटन के अवसर पर प्रादेशिव परिवहन कार्यालय में बोल रहे थे। सड़क सुरक्षा अभियान निमित्त प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में जिला रस्ता सुरक्षा समिति, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग व राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम किया गया।

सिर में चोट लगने से मृत्यु की संख्या ज्यादा : अपर जिलाधिकारी वाघमारे ने कहा कि सड़क सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी और उसका पालन होना आवश्यक है। सड़क दुर्घटना में दोपहिया सवारों का प्रमाण ज्यादा रहता है। उसमें भी सिर में चोट लगने से मृत्यु की संख्या ज्यादा रहती है जिससे हेलमेट का इस्तेमाल काफी जरूरी है तथा वाहन चालकों की स्वास्थ्य जांच जितनी महत्वपूर्ण है उतनी ही वाहनों की समय-समय पर देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है।

इस समय जिला शल्य चिकित्सक डॉ. दिलीप सौंदले, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक सुभाष डाेले, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजाभाऊ गीते, सहायक पुलिस आयुक्त मनीष ठाकरे, सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चंद्रकांत मेहत्रे, जनसंपर्क अधिकारी अनिल मानकर, विजय गावंडे, प्रदीप गुडधे तथा अधिकारी-कर्मचारी व वाहन चालक उपस्थित थे। वाहन निरीक्षक कांचन जाधव ने प्रास्तावना रखी। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी दौड व आभार श्वेता वैद्य ने माना।

तिवसा व परतवाड़ा में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज : मोर्शी निवासी निरंजनराव वानखडे रविवार को दोपहिया से मोझरी निवासी उनके बेटी काे मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन तिवसा थाना क्षेत्र के गुरुदेव मोझरी के पास अज्ञात वाहन ने पीछे स आकर दोपहीया को टक्कर मार दी। जिससे निरंजन वानखडे बुरी तहर घायल हो गऐ। उपचार के लिए पास के अस्पताल में दाखिल किया। लेकीन हालत नाजूक रहने से निजी अस्पताल मे रेफर किया। लेकिन उपचार दौरान सोमवार के रात निरंजन वानखडे की मौत हो गई। घटना की जानकारी तिवासा पुलिस को दी। वैभव वानखडे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   17 Jan 2024 9:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story