तफ्तीश: हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका

हत्या के बाद शव को जलाने की आशंका
पिंपलगांव निपाणी निवासी व्यक्ति की संदेहास्पद मृत्यु

डिजिटल डेस्क, नांदगांव खंडेश्वर(अमरावती)। तहसील के पिंपलगांव निपाणी के बांध की झाड़ियों में बंधी हुई अवस्था में एक व्यक्ति की अधजली लाश बरामद होने से परिसर में हड़कंप मच गया। हत्या के बाद शव फेंकने और शव पानी के बाहर बहकर न जाए इसलिए झाड़ियों को शव बांधने की आशंका पुलिस ने व्यक्त की है। मामले में पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। बहरहाल पुलिस ने यह मामला आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की संदेहास्पद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

जानकारी के अनुसार पिंपलगांव निपाणी निवासी नीलेश सोनोने (41) मृतक का नाम है। रविवार को उसका शव बांध के बीच बेशर्म की झाड़ियों में बंधा हुआ पाया गया। शिवरा के एक मछुआरे को शव नजर आते ही उसने पुलिस पाटील को सूचित किया। पुलिस पाटील ने पिंपलगांव निपाणी के चंद्रमणि नागदिवे को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंगरुल चवाला पुलिस घटनास्थल पहुंची। मृतक के छोटे मंगेश सोनोने ने शव की शिनाख्त की। हत्या के बाद नीलेश के शव को जलाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए इर्विन अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि नीलेश का विवाह हो चुका था और वह पत्नी से अलग रहता था। कुछ दिन पहले ही उसका गांव में किसी से झगड़ा हुआ था। नीलेश हमेशा इस बांध पर केकड़े पकड़ने के लिए जाता था। 15 नवंबर को वह दो दोस्तों के साथ गया था। उस दिन से वह लापता हो गया था।

नीलेश के पिता ने 17 नवंबर को पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। पुलिस उसकी तलाश में थी। तभी 19 नवंबर को नीलेश का शव संदेहास्पद स्थिति में पाया गया। नीलेश के साथ केकड़े पकड़ने जानेवाले दो लोगों पर पुलिस काे शक है। उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस ने दो बार थाने में लाकर काफी देर तक पूछताछ की।

Created On :   24 Nov 2023 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story