- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ा मल्हेरा
- /
- 11 बर्षीय छात्र की पिटाई के मामले...
बड़ामलहरा न्यूज: 11 बर्षीय छात्र की पिटाई के मामले में शिक्षक निलंबित

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा। शिक्षक छात्र की बेरहमी से पिटाई के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर सांदीपनी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के बक्सवाहा के सांदीपनि स्कूल में कक्षा 5वीं के 11 वर्षीय छात्र अमृत प्रजापति के साथ बेरहमी से मारपीट के आरोप कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मारपीट के आरोपी शिक्षक नितिन कुर्मी को निलंबित कर दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 31 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार, सोशल मीडिया पर छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का समाचार एवं वीडियो वायरल हुआ था। मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बक्सवाहा के जांच प्रतिवेदन में 27 अगस्त को छात्र के साथ शिक्षक नितिन कुर्मी द्वारा मारपीट किए जाने और छात्र की पीठ पर चोट का निशान पाए जाने का उल्लेख किया गया।
आदेश में कहा गया है कि शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब को समाधान कारक नहीं पाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम में विद्यालय में शारीरिक दंड एवं मानसिक उत्पीड़न पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए शिक्षक के कृत्य को गंभीर मानते हुये मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत शिक्षक नितिन कुर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गौरिहार कार्यालय निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Created On :   31 Aug 2026 8:57 PM IST












