बड़ामलहरा न्यूज: मड़देवरा गांव में हो रहीं लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मड़देवरा गांव में हो रहीं लगातार चोरियों पर अंकुश लगाने ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
6 माह से हो रहीं चोरियां और बढ़ रही गुंडागर्दी का आरोप

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ विधानसभा तहसील बकस्वाहा के ग्राम मड़देवरा में पिछले करीब छह माह से लगातार हो रहीं चोरी की घटनाओं और गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा गुंडागर्दी किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसीलदार को आवेदन सौंपकर पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गांव में पिछले छह महीनों से लगातार चोरियां हो रही हैं। इस संबंध में थाना बकस्वाहा में जानकारी देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।

आवेदन में ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अक्सर रात के समय अज्ञात लोग गांव में आते हैं, शराब पीकर उत्पात मचाते हैं और कथित तौर पर हाथों में प्राणघातक हथियार लेकर घूमते हैं। इससे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही उन्हें घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मड़देवरा गांव में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा चोरी और गुंडागर्दी की घटनाओं में शामिल संदिग्ध लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आवेदन में ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से जनसमस्या के समाधान के लिए पुलिस कार्रवाई करवाने की मांग की है।


Created On :   31 Aug 2026 8:10 PM IST

Tags

Next Story