बड़ामलहरा न्यूज: छतरपुर जिले में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी

छतरपुर जिले में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की चेतावनी
जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की

डिजिटल डेस्क बड़ामलहरा/ मौसम विभाग में कल गुरुवार को आंधी तूफान और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। राहत आयुक्त, मध्यप्रदेश द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी वायरलेस संदेश के अनुसार छतरपुर जिले में 3 सितंबर की सुबह 8:30 बजे तक कुछ स्थानों पर 115.6 से 204.4 मिमी तक अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


Created On :   2 Sept 2026 7:28 PM IST

Tags

Next Story