बालाघाट न्यूज: भक्ति: घर पधारों... प्रथम पूज्य गणपति, सजे पंडाल

भक्ति: घर पधारों... प्रथम पूज्य गणपति, सजे पंडाल
दस दिनी गणेश उत्सव सोमवार से शुरु

भास्कर न्यूज बालाघाट दस दिनी गणेश उत्सव सोमवार से शुरू हो रहा है। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं शहर के करीब आधा सैकड़ा स्थानों पर विराजित की जाएंगी। भगवान श्री गणेश के स्वागत में जगह-जगह पंडाल सज गए हंै और रोशनी से शहर की सडक़ें जगमगाने लगी हंै। मूर्तिकारों द्वारा भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जा चुका है। जिले भर का वातावरण पूरी तरह से धर्ममय हो गया है। विधि विधान के साथ 14 सितंबर को विशेष पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीगणेश की स्थापना की जाएगी।

इन स्थानों पर विराजेगी प्रतिमाएं

नगर के मेनरोड, सराफा बाजार, सर्किट हाउस मार्ग, बूढ़ी, भटेरा चौकी, सरेखा, मोतीनगर, नर्मदा नगर, निर्मल नगर, देवटोला, गायखुरी समेत अन्य स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर प्रतिमाएं विराजित की जा रही है। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों द्वारा भी अपने घरों में भी प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। जिले के तहसील क्षेत्र वारासिवनी, खैरलांजी, बैहर, किरनापुर, लांजी, कटंगी, लालबर्रा, समेत गांव-गांव में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजित की जा रही है। घर पधारों भगवान गणपति को लेकर व्यापक तैयारी पूर्ण की जा चुकी है।

मिट्टी से बनाईं प्रतिमाएं

बतादें कि स्थानीय मूर्तिकारों द्वारा बड़ी संख्या में मिट्टी से प्रतिमाएं बनाई गई है जो आकर्षण का केन्द्र हंै। उत्सव की रौनक जिले भर में देखने को मिल रही है। मूर्तिकारो द्वारा छोटे एवं बड़े आकार की सभी प्रतिमाएं मिट्टी से ही बनाई गई हैं। सोमवार को भगवान श्री गणेश को घर-घर विराजने के लिए भक्तिभाव के साथ प्रतिमा ले जाई गई।

हर दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें

दस दिनों तक चलने वाले गणपति उत्सव पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना हंै। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि दस दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।


Created On :   13 Sept 2026 7:37 PM IST

Tags

Next Story