बालाघाट न्यूज: हरितालिका: महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, पूजे जाएंगे शिव-पार्वती

हरितालिका: महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, पूजे जाएंगे शिव-पार्वती
बाजार में रही रौनक, पूजन सामग्री क्रय करने लगी रही भीड़, दिनभर खरीददारी करते नजर आई महिलाएं

भास्कर न्यूज बालाघाट.हरितालिका तीज को लेकर रविवार को नगर के बाजार गुलजार रहे। दिनभर पर्व की खरीददारी को लेकर लोगों को खासी भीड़ लगी रही। बतादेें कि हरितालिका व्रत 14 सितंबर को महिलाओं द्वारा भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। पूजन में उपयोग के लिए महिलाओं द्वारा सामग्री क्रय की गई। जानकारी के अनुसार पति की दीर्घायु को लेकर मनाए जाने वाले हरितालिका व्रत पर महिलाओं द्वारा जागरण कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।

गौर निकालकर सजाएंगे फुल्हेरा

बतादें कि पौराणिक कथाओं के अनुसार हरितालिका व्रत के दौरान महिलाओं द्वारा सुबह उठकर स्नान ध्यान कर एवं श्रृंगार किया जाएगा एवं पूजा की थाली तैयार कर नदी, जलाशय के पास पहुंचकर रेत के गौर निकालकर नदी के तट पर पूजा अर्चना की जाएगी एवं घरों में फुल्हेरा बांधकर पूजा अर्चना की जाएगी।

रखेंगे निर्जला व्रत

धार्मिक मान्यताओं के अुनसार इस दिन महिलाओं एवं कुंआरी कन्याओं द्वारा निर्जल उपवास रखा जाता है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की मंगलकामना की जाती है। कुंआरी कन्याओं द्वारा उपवास रखकर भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर अच्छे वर की कामना की जाती है।

मान्यता में ये भी शामिल

हरितालिका व्रत के दौरान महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार किया जाएगा। धार्मिक मान्यता है, कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती द्वारा कठोर तपस्या की गई जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को दर्शन दिया। यही कारण है, कि जिले भर में माता-बहनों द्वारा हरितालिका पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। अतएव जिले भर मे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज हरितालिका व्रत मनाया जा रहा है।

न सडक़ सुरक्षा न पार्किंग के इंतजाम

त्योहारी सीजन में शहर मेें ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी देखने को मिली। शहर के गुजरी बाजार में तो राह चलते लोगों को एवं बाइक सवारों को आने-जाने में बेहद ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। सडक़ तक बाजार सजे होने के कारण हद दर्जे की अव्यवस्था देखने को मिली। मुख्य सडक़ पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

वाहन पार्किंग में बनी मुसीबत

बाजार में सामानों की खरीददारी करने आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बतादें कि लंबे अर्से बाद भी शहर में पार्किंग को लेकर किसी प्रकार के सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए है। यहीं वजह है कि बाजार पहुंचने वाले लोगों को वाहन पार्किंग के लिए परेशानियों से जूझना पड़ा।

ट्रैफिक सिस्टम सुधारने जनप्रतिनिधि मौन

शहरा में बिगड़े ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने जनप्रतिनिधि मौन है। भले ही पूर्व में शहर में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर बैठक में कार्ययोजना तैयार की है, लेकिन यह योजना कागजों में ही सिमटकर रह गई है। सामानों की खरीददारी करने आने वाले लोगों को हर मोड़ पर मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है।


Created On :   13 Sept 2026 7:33 PM IST

Tags

Next Story