Balaghat News: छात्रावास छोड़कर घर जाने मजबूर हुई छात्राएं, स्कूल प्रबंधन ने किया इंकार

छात्रावास छोड़कर घर जाने मजबूर हुई छात्राएं, स्कूल प्रबंधन ने किया इंकार
छात्रावास में भूत-प्रेत का साया, सहमी छात्राएं, बोली यहां रहने से लगता है डर, रात में आती हैं आवाजें

डिजिटल डेस्क,बालाघाट। छात्रावास में भूत-प्रेत का साया से सहमी छात्राएं यहां रहने से डर रही है। छात्राएं छात्रावास छोडक़र अपने गांव जाने मजबूर हो गई। बतादें कि जिले के बैहर क्षेत्र के आमगांव स्थित सांदीपनि स्कूल के बालिका छात्रावास में रात के दौरान तरह-तरह की आवाजें आने और दरवाजा खटखटाने की बात कह रही है।

सोशल मीडिया मे वीडियों वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। रात में छात्राएं बैग लेकर छात्रावास के बाहर निकलते नजर आ रही है, वही एक छात्रा ने बताया कि रात में दरवाजा, खटखटाने की आवाज आती है, छात्रा ने बताया कि उसे स्वयं बहुत ज्यादा भारी-भारी लग रहा था और उसे ठीक नहीं लग रहा था। छात्रा ने बताया कि कई बच्चे छात्रावास से घर चले गए है।

जवाब नहीं दे पा रहा स्कूल प्रबंधन

इस मामले में सांदीपनि स्कूल प्रबंधन जवाब नहीं दे पा रहा है। उन्होंनें बताया कि परिजनों ने छात्राओं को त्योहार और पूजा के नाम पर ले गए है, लेकिन 50 सीटर छात्रावास से एकाएक 35 छात्राओं का इस तरह से घर चले जाने के सवाल का उनके पास कोई जवाब नहीं है। छात्राओं ने बताया की हॉस्टल मे भूत-प्रेत जैसी समस्या है जिससे अचानक वो डर जाती है। उन्हें बुखार आ जाता है। अजीब सी हरकतें करती है, उन्होंने इस समस्या को प्राचार्य और अधिक्षिका को बताया था।

तंत्र,मंत्र की प्रक्रिया भी अपनाई

जानकारी के अनुसार हॉस्टल मे किसी बैगा पंडा को बुलाकर तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया करवाई गई थी। बालिकाओं का इस तरह से रात को छात्रावास से चले जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। वहीं प्रबंधन इस प्रकार की घटना से इंकार कर रहा है। प्राचार्य डीएस वाडिवे का कहना है कि छात्राओं को उनके पालक त्योहार और पूजन की बात कहकर ले गए है।

उन्होंने छात्रावास में पंडा से झाफूंक कराए जाने की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि हमने स्पष्ट निर्देश दिए है कि यदि किसी छात्रा की तबियत खराब होती है तो उसे डॉक्टर को दिखाए या फिर अस्पताल लेकर जाए। उन्होंने बताया कि वार्डन की अभिभावकों द्वारा बच्चों को ले जाने की जानकारी आदिवासी सहायक आयुक्त को दिए जाने के बाद भेजा गया है, लेकिन एक साथ इतनी बच्चियो के घर जाने के सवाल पर वह कुछ नहीं बता पाए।

Created On :  

Next Story