घटना: 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या - ऐसा कदम क्यों उठाया, कारण का फिलहाल खुलासा नहीं, जांच शुरु

25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या - ऐसा कदम क्यों उठाया, कारण का फिलहाल खुलासा नहीं, जांच शुरु
  • आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
  • जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

डिजिटल डेस्क, बीड़. शहर के लक्ष्मण नगर स्थित लेंडी रोड इलाके में 25 वर्षीय युवक द्वारा अपने ही घर में आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। सोमवार रात करीब 10 बजे हुई इस घटना से परिसर में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेघराज भुंजग मराठे (25) लक्ष्मण नगर, लेंडी रोड क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार रात करीब 10 बजे उसने अपने घर में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों में हड़कंप मच गया।

परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बीड के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेघराज ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कम उम्र में बेटे की मौत से मराठे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Created On :  

Tags

Next Story