अनिश्चितकालीन कामबंद: दूसरे दिन भी हड़ताल पर न्यायालय के 630 कर्मचारी, आंदोलन से कामकाज पूरी तरह हुआ प्रभावित

दूसरे दिन भी हड़ताल पर न्यायालय के 630 कर्मचारी, आंदोलन से कामकाज पूरी तरह हुआ प्रभावित
  • पक्षकारों और वकीलों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
  • सुनवाई, प्रमाणित प्रतियां और अन्य प्रशासनिक कार्य ठप
  • अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन से न्यायालयीन कामकाज पूरी तरह प्रभावित

डिजिटल डेस्क, बीड. जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन में जिले के करीब 630 न्यायालयीन कर्मचारी शामिल हुए हैं। कर्मचारियों की सामूहिक हड़ताल के चलते न्यायालयीन कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

हड़ताल के कारण न्यायिक प्रक्रिया पर व्यापक असर पड़ा है। मामलों की सुनवाई, अगली तारीख तय करने, प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्य ठप हो गए हैं। इसके चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से न्यायालयीन कामकाज के लिए पहुंचे पक्षकारों और वकीलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अपनी लंबित मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर्मचारियों ने यह आंदोलन शुरू किया है। आंदोलनकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। लगातार दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर अपनी एकजुटता दिखाई।

Created On :  

Tags

Next Story