- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- कृषि विभाग के विस्तार अधिकारी ने की...
Beed News: कृषि विभाग के विस्तार अधिकारी ने की आत्महत्या, कुछ दिनों से निराश चल रहे थे

Beed News. गुरुवार सुबह परली वैद्यनाथ के शिवाजी नगर इलाके में खुद के घर में फांसी लगाकर अधिकारी विलास डोंगरे ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से निराश चल रहे थे और किसी से बातचीत भी नहीं कर रहे थे। सुबह जब परिवारवालों ने उन्हें फंदे से लटकता देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची परली वैद्यनाथ शहर पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   11 Sept 2025 6:06 PM IST
Next Story












