- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- विलास घुले हत्याकांड में नया मोड़,...
Beed News: विलास घुले हत्याकांड में नया मोड़, दुष्कर्म के आरोपी उमेश माने को केज पुलिस ने दबोचा

Beed News केज तहसील के कदमवाड़ी की एक विवाहित महिला के साथ कथित दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी उमेश माने को केज पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे उमेश माने को पुलिस ने 1 सितंबर को कदमवाड़ी स्थित उसके घर से दबोचा। उमेश पर महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका बार-बार शोषण करने तथा मामले की जानकारी किसी को देने पर उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
यह भी पढ़े -चाइना मास्टर्स लियू-ह्सू की जोड़ी ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड चैंपियन गिक्वेल-डेलरू को दी शिकस्त
विवाद के दौरान बचाने आए होटल मालिक पर हमला
इसी मामले को लेकर 20 जून को केज-मांजरसुंबा रोड स्थित बळीराजा होटल के पास पीड़ित महिला के रिश्तेदारों और उमेश माने के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान उमेश अपनी जान बचाकर भाग रहा था। उसे बचाने के लिए होटल मालिक विलास घुले आगे आए। इसी दौरान भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से घुले पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल विलास घुले की 21 जून को अंबाजोगाई के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला
घटना के बाद रमेश घुले की शिकायत पर दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में सांसद बजरंग सोनवणे के बेटे सौरव सोनवणे का नाम भी पूरक बयान में सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी हलचल हुई थी।
महिला ने सोशल मीडिया पर सुनाई आपबीती
विलास घुले हत्याकांड के बाद भी उमेश माने के मीडिया के सामने बयान देने की बात सामने आई थी। पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशान पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपने साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न की पूरी कहानी बताने वाला वीडियो प्रसारित किया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
यह भी पढ़े -युवा वाहन चालकों के लिए अनिवार्य रोड सेफ्टी प्रशिक्षण की मांग, राष्ट्रीय मराठी संघ ने गडकरी को सौंपा पत्र
वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला
इसके बाद 14 जुलाई को केज पुलिस थाने में उमेश माने के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) और 351(2) के तहत दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद उमेश माने फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
गोपनीय सूचना पर घर से दबोचा
पुलिस को उमेश माने के कदमवाड़ी में छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से जाल बिछाया और 1 सितंबर को उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
हत्या की जांच अब सीआईडी के हवाले
इधर, विलास घुले हत्याकांड की जांच एसआईटी से हटाकर राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच अब सीआईडी द्वारा की जाएगी।
यह भी पढ़े -दवा विक्रेता पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों के खिलाफ मानकापुर थाने में प्रकरण दर्ज
Created On :   2 Sept 2026 7:00 PM IST












