- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर...
जांच: झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर महिला ने मांगी ढाई लाख की फिरौती, दवा विक्रेता की पत्नी को फोन कर धमकाया

Nagpur News. दवा विक्रेता को दुष्कर्म और धोखाधड़ी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। रकम नहीं देने पर जान से मारने और पुलिस से पिटवाने की धमकी भी दी गई। शिकायत के आधार पर मानकापुर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झिंगाबाई टाकली निवासी आकाश वर्मा (37) दवा विक्रेता हैं, जबकि आरोपी शबनम अनवर खान (26), मरियम नगर निवासी है। दोनों एक जिम में जाते थे, जहां उनकी पहचान हुई और बाद में उनमें दोस्ती हो गई। इसके बाद शबनम कभी-कभार आकाश की दवा दुकान पर आने लगी।
पुलिस के अनुसार, एक बार शबनम ने आकाश से नींद की गोलियां मांगी थीं। आकाश ने चिकित्सक की सलाह के बिना दवा देने से मना कर दिया था। इसी दौरान शबनम ने आकाश से 50 हजार रुपये मांगे, लेकिन उसने रकम देने से इनकार कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद 17 से 31 अगस्त के बीच शबनम ने आकाश की पत्नी शीतल को फोन कर धमकाया। उसने कहा कि यदि उसे ढाई लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह आकाश को दुष्कर्म और धोखाधड़ी के झूठे मामले में फंसा देगी।
शबनम ने कथित तौर पर यह भी धमकी दी कि 10-12 हजार रुपये देकर पुलिस को ‘सेट’ करवा देगी और आकाश की पिटाई करवाएगी। इतना ही नहीं, उसने अपने भाई के आपराधिक प्रवृत्ति का होने का हवाला देते हुए आकाश के हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी भी दी। लगातार धमकियों से परेशान होकर शीतल ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर मानकापुर थाने में शबनम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Created On :   1 Sept 2026 8:10 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












