- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फडणवीस ने कहा - गोरेवाड़ा के विकास...
विकास कार्यों का जायजा: फडणवीस ने कहा - गोरेवाड़ा के विकास कार्यों में तेजी लाएं, समयसीमा तय कर काम पूरा करने के निर्देश

Nagpur News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदू हृदयसम्राट स्व. बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गोरेवाड़ा में जारी सभी कार्यों में तेजी लाने और उनके लिए नई समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से अफ्रीकन सफारी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसकी वर्तमान स्थिति, परियोजना की प्रगति और सफारी शुरू करने के संभावित कार्यक्रम की जानकारी अधिकारियों से ली।
गोरेवाड़ा के वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर की वसंतराव नाईक प्रशासकीय इमारत में आयोजित समीक्षा बैठक में वन मंत्री गणेश नाइक, सांसद माया इवनाते, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख एम. श्रीनिवास राव, विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, वाइल्डलाइफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक शिरीष उपाध्ये, अतिरिक्त जिलाधिकारी प्रवीण महिरे, विभागीय प्रबंधक एवं प्राणी उद्यान के संचालक पांडुरंग पाखले सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े -विदर्भ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर, अनुभवी कंसल्टेंट नियुक्त करने के निर्देश - अफ्रीकन सफारी की प्रगति की समीक्षा
अफ्रीकन सफारी के काम को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर
मुख्यमंत्री ने गोरेवाड़ा परियोजना के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। अफ्रीकन सफारी को परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अफ्रीकन सफारी शुरू करने के लिए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय कर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से गोरेवाड़ा परियोजना की अब तक की प्रगति, वर्तमान स्थिति और जारी कार्यों की जानकारी दी। परियोजना में वॉकिंग ट्रेल, अफ्रीकन सफारी, सफारी प्लाजा, एनिमल हॉस्पिटल और क्वारंटाइन ब्लॉक शामिल हैं। तीसरे चरण में ट्रेल ऑफ सेंसेस, बायोपार्क, नाइट जू, गोंडवाना पार्क, बायो डिस्कवरी प्लाजा और ट्राइबल ट्रेल विकसित किए जाने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े -विदर्भ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर, अनुभवी कंसल्टेंट नियुक्त करने के निर्देश - अफ्रीकन सफारी की प्रगति की समीक्षा
ताडोबा-गोरेवाड़ा पर्यटन सर्किट विकसित करने का सुझाव
फडणवीस ने कहा कि परियोजना के आगामी विकास के लिए अनुभवी और सक्षम कंसल्टेंट की नियुक्ति की जानी चाहिए। गोरेवाड़ा के विकास की योजना बनाते समय दीर्घकालीन पर्यटन जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने सुझाव दिया कि ताडोबा और गोरेवाड़ा को जोड़कर प्रभावी पर्यटन सर्किट विकसित किया जाए। दोनों पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली बेहतर योजना से पर्यटकों के ठहराव की अवधि बढ़ाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरेवाड़ा परियोजना में ऐसी सुविधाओं का विकास किया जाना चाहिए, जो वन्यजीव पर्यटन के साथ पर्यटकों को अलग-अलग अनुभव उपलब्ध कराएं। गोरेवाड़ा को विदर्भ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से दीर्घकालीन और समग्र नियोजन किया जाए।
Created On :   30 Aug 2026 9:06 PM IST












