- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फसलों पर कीटों के हमले का अंदेशा,...
जरूरी सलाह: फसलों पर कीटों के हमले का अंदेशा, कपास को राहत और सोयाबीन फसल के लिए मौजूदा बारिश अनुकूल

Nagpur News. बारिश के पैटर्न में बदलाव का असर खरीफ फसलों पर दिखाई दे रहा है। खासकर बारिश के बीच धूप निकलने और फिर नमी बढ़ने से कीटों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। इस वर्ष धान की बुआई अच्छी बारिश के इंतजार में सामान्य समय की तुलना में देरी से हुई। ऐसे में फसल के विकास पर मौसम की परिस्थितियों का असर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कपास को अगले एक महीने राहत : कृषि जानकारों के अनुसार, मौजूदा स्थिति में कपास की फसल को लेकर परेशानी नहीं है। एक महीने तक यदि बारिश इसी तरह हल्की-फुल्की रहती है, तो कपास की फसल के लिए यह स्थिति नुकसानदायक नहीं मानी जा रही है। हालांकि, लगातार बारिश या लंबे समय तक नमी बने रहने पर परिस्थितियां बदल सकती हैं। दूसरी ओर, यही हल्की बारिश सोयाबीन के लिए अनुकूल मानी जा रही है। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से सोयाबीन की पैदावार को फायदा मिल सकता है।
किसान अभी से लें प्रिवेंटिव मेजर्स
ऐसे में किसानों को फसल में कीटों के शुरुआती लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए। पत्तियों में छेद, दाग, पत्तियों का मुड़ना, तने या फलियों को नुकसान जैसे संकेत दिखाई देने पर तुरंत कृषि विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए। बिना जरूरत कीटनाशकों का छिड़काव करने के बजाय फसल की स्थिति देखकर उचित प्रिवेंटिव मेजर्स लेना अधिक जरूरी है।
यह भी पढ़े -7 सितंबर से आपली बस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, मनपा प्रशासन को अल्टीमेटम
अभी से रखें फसल पर नजर
कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद खड़से के मुताबिक मौजूदा मौसम में बारिश के साथ तापमान और नमी में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे खरीफ फसलों में कीट एवं रोगों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है। किसान खेतों की नियमित निगरानी करें और शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह से ही उचित कीटनाशक या जैविक उपाय अपनाएं।
Created On :   30 Aug 2026 7:45 PM IST













