सुझाव: युवा वाहन चालकों के लिए अनिवार्य रोड सेफ्टी प्रशिक्षण की मांग, राष्ट्रीय मराठी संघ ने गडकरी को सौंपा पत्र

युवा वाहन चालकों के लिए अनिवार्य रोड सेफ्टी प्रशिक्षण की मांग, राष्ट्रीय मराठी संघ ने गडकरी को सौंपा पत्र
  • सड़क दुर्घटना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री से मांग
  • युवा चालकों के लिए अनिवार्य सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण लागू हो
  • ड्राइविंग लाइसेंस की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का भी सुझाव

New Delhi News. राष्ट्रीय मराठी संघ ने सड़क दुर्घटना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से युवा चालकों के लिए अनिवार्य सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण लागू करने की मांग की है। साथ ही संघ ने चार पहिया वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस की न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का भी सुझाव दिया है।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद रेखी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनको एक पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि 18 वर्ष की उम्र में लाइसेंस पाने वाले कुछ युवा अनुभव और परिपक्वता की कमी के कारण तेज गति, स्टंटबाजी और जोखिमपूर्ण ड्राइविंग करते हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार, गलत ओवरटेकिंग, मोबाइल का इस्तेमाल और यातायात नियमों की अनदेखी से गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं।

पत्र में सुझाव दिया गया है कि नया ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से पहले युवाओं के लिए ‘रोड सेफ्टी एवं जिम्मेदार ड्राइविंग’ कार्यशाला अनिवार्य की जाए। संघ ने दोपहिया वाहनों के लिए लाइसेंस की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और चार पहिया वाहनों के लिए 21 वर्ष रखने का सुझाव दिया है। साथ ही 18 से 21 वर्ष के युवाओं के लिए विशेष सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन अनिवार्य करने की मांग की गई है।

Created On :   1 Sept 2026 8:28 PM IST

Tags

Next Story