उत्साहपूर्वक आयोजन: पुलिस आयुक्त ने कहा - औद्योगिक सुरक्षा देश की ऊर्जा सुरक्षा का आधारस्तंभ, सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस आयुक्त ने कहा - औद्योगिक सुरक्षा देश की ऊर्जा सुरक्षा का आधारस्तंभ, सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह संपन्न
  • आधुनिक फायरिंग सिमुलेशन सुविधा का निरीक्षण
  • सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ

Nagpur News. वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के इंदोरा स्थित सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को दीक्षांत समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण कर सलामी स्वीकार की। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त पाटील ने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा देश की आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधारस्तंभ है। इसलिए सुरक्षा कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी सतर्कता और पेशेवर तरीके से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

डब्ल्यूसीएल की विभिन्न अनुषंगिक कंपनियों से आए अधिकारियों और विभागीय सुरक्षा कर्मचारियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रदर्शित उच्च स्तर के अनुशासन और व्यावसायिक कौशल की पुलिस आयुक्त ने सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु कर्मचारियों को पुलिस आयुक्त के हाथों पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आधुनिक फायरिंग सिमुलेशन सुविधा का निरीक्षण

समारोह के बाद पुलिस आयुक्त ने इंदोरा स्थित सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में स्थापित स्मार्ट और आधुनिक शस्त्र प्रशिक्षण एवं फायरिंग सिमुलेशन सुविधा का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस सुविधा के माध्यम से सुरक्षा कर्मचारियों को अधिक प्रभावी और वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप प्रशिक्षण देने में मदद मिलेगी।

Created On :   31 Aug 2026 5:56 PM IST

Tags

Next Story