प्रशासन अलर्ट: रावेर में भूकंप के झटके से कांपी धरती - 3.3 रिक्टर स्केल पर हुआ दर्ज, अफवाहों से बचने की अपील

रावेर में भूकंप के झटके से कांपी धरती - 3.3 रिक्टर स्केल पर हुआ दर्ज, अफवाहों से बचने की अपील
  • प्रशासन की पैनी नजर, अफवाहों से बचने की अपील
  • मोहगण बु. और अहिरवाड़ी के पास रहा केंद्र

Raver News. मंगलवार सुबह अचानक धरती हिलने से कुछ देर के लिए हलचल मच गई। सुबह 7 बजकर 57 मिनट 33 सेकंड पर भूकंप का हल्का झटका दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.3 रिक्टर स्केल रही। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 5 से 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है। NCS के अनुसार रावेर तालुका के मोहगण बु. और अहिरवाड़ी गांव के आसपास भूकंप का केंद्र रहा। तीव्रता कम होने के कारण इसका असर सीमित रहा और तालुका के कई हिस्सों में लोगों को झटका महसूस तक नहीं हुआ। सुबह का समय होने के कारण अधिकांश लोग अपने रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। कुछ इलाकों में हल्का कंपन महसूस होने की जानकारी सामने आई।

झटका लगते ही प्रशासन ने खंगाला पूरा तालिका

भूकंप की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। रावेर तालुका के विभिन्न क्षेत्रों में तलाठियों और मंडलाधिकारियों से तत्काल स्थिति की जानकारी ली गई। राहत की बात यह है कि कहीं भी मकान गिरने, संपत्ति के नुकसान या किसी अन्य प्रकार की वित्तीय हानि की सूचना नहीं मिली है।

रावेर के तहसीलदार संजय तायडे ने बताया कि तालुका के तलाठियों और मंडलाधिकारियों से भूकंप के संबंध में जानकारी ली गई है। सुबह का समय होने के कारण नागरिक रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे, इसलिए अधिकांश क्षेत्रों में भूकंप का झटका विशेष रूप से महसूस नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या वित्तीय नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रशासन की पैनी नजर, अफवाहों से बचने की अपील

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र देश में भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखने वाला भारत सरकार का नोडल केंद्र है। भूकंप के बाद प्रशासन भी रावेर तालुका की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

तहसीलदार संजय तायडे ने कहा प्रशासन ने नागरिकों से घबराने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या नुकसान की जानकारी मिलने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है।


Created On :   1 Sept 2026 7:22 PM IST

Tags

Next Story