- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- डैश कैमरे ने खोली रोड रॉबरी की...
समृद्धि महामार्ग की वारदात: डैश कैमरे ने खोली रोड रॉबरी की गुत्थी, मुख्य साजिशकर्ता को घर से दबोचा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Beed News. नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर 26 अगस्त को हुई सनसनीखेज रोड रॉबरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वाहन में लगे डैश कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता किरण अजिनाथ गायकवाड़ को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी बीड जिले के शिरूर कासार तहसील के हिवरसिंगा गांव का निवासी है। पुलिस अब उसके साथ वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
26 अगस्त को समृद्धि महामार्ग से एक वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान लुटेरों ने सड़क पर जानबूझकर लोहे की वस्तु रख दी। वाहन के उससे टकराने पर इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और ऑयल लीक होने लगा। इसके चलते चालक ने वाहन सड़क किनारे रोक दिया। वाहन रुकते ही पहले से घात लगाए बैठे लुटेरों ने यात्रियों पर हमला कर दिया।
बताया गया कि वाहन में एक गंभीर मरीज को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था। इसके बावजूद आरोपियों ने यात्रियों को लाठी और हथियारों से पीटा। हथियारों का भय दिखाकर उनके पास मौजूद नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महामार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।
डैश कैमरे में कैद हुए लुटेरों के चेहरे
मामले की जांच में पीड़ितों के वाहन में लगा डैश कैमरा पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुआ। वारदात के दौरान आरोपियों के चेहरे कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू की। साथ ही स्थानीय स्तर पर मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई।
यह भी पढ़े -7 सितंबर से आपली बस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, मनपा प्रशासन को अल्टीमेटम
जांच के दौरान मुख्य साजिशकर्ता के रूप में किरण अजिनाथ गायकवाड़ का नाम सामने आया। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा और समृद्धि महामार्ग पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शिरूर कासार तहसील के हिवरसिंगा गांव में उसके घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरोह में कितने लोग, पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि लूट की इस वारदात में किरण गायकवाड़ के साथ कितने अन्य आरोपी शामिल थे। इसके अलावा समृद्धि महामार्ग पर पूर्व में हुई इसी तरह की वारदातों से इस गिरोह का कोई संबंध है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। लूटे गए सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Created On :   30 Aug 2026 5:17 PM IST
Tags
- Nagpur News
- Maharashtra News
- महाराष्ट्र समाचार
- बीड़
- Beed News
- अंबाजोगाई समाचार
- Ambajogai News
- माजलगांव समाचार
- Majalgaon News
- परली समाचार
- Parli News
- गेवराई समाचार
- Gevrai News
- आष्टी समाचार
- Ashti News
- पाटोदा समाचार
- Patoda News
- केज समाचार
- Kaij News
- धारूर समाचार
- Dharur News
- वडवणी समाचार
- Wadwani News
- शिरूर कासार समाचार
- Shirur Kasar News
- बीड जिला समाचार
- Beed District News
- मराठवाड़ा समाचार
- Marathwada News











