- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- शादीखाना में दिनदहाड़े महिला से रेप...
जांच शुरु: शादीखाना में दिनदहाड़े महिला से रेप के आरोप में बाप - बेटे समेत चार के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

डिजिटल डेस्क, बीड. परिवार का खर्च चलाने के लिए शादीखाना में काम करने वाली 38 वर्षीय महिला के साथ दिनदहाड़े रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आष्टी पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार एक शादीखाना में पड़ोसी गांव की महिला काम करती है। शादीखाना से लगी जमीन कड़ा निवासी व्यापारी हेमंत गोकुल मेहेर की बताई गई है। सोमवार दोपहर हेमंत मेहेर महिला के काम करने वाले किचन में पहुंचा। उसने महिला से मालिक के बारे में पूछताछ की और तीन महीने पहले काम छोड़ने के लिए कहे जाने के बावजूद काम जारी रखने पर सवाल किया।
महिला ने कथित तौर पर कहा कि वह और अन्य लोग मजदूर हैं तथा मालिक और उनके बीच चल रहे विवाद में मजदूरों को शामिल न किया जाए। आरोप है कि इस बात पर हेमंत मेहेर ने महिला के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर गिरा दिया। उस समय उसका बेटा संदेश मेहेर और दो अन्य व्यक्ति भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने महिला को गालियां दीं और धमकी देकर वहां से चले गए।
इसके बाद हेमंत मेहेर ने महिला को अकेला पाकर कथित तौर पर उसके साथ जबरदस्ती की। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके मुंह पर रूमाल रखकर उसकी आवाज दबाई और दुष्कर्म किया। शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे, उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना के बाद डरी-सहमी महिला देर रात आष्टी पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर हेमंत गोकुल मेहेर, संदेश हेमंत मेहेर (दोनों निवासी कड़ा, तहसील आष्टी) और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपअधीक्षक भारत पांढरे और सहायक पुलिस निरीक्षक नाना सूर्यवंशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में पंचनामा किया गया। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नाना सूर्यवंशी कर रहे हैं।
Created On :   15 Sept 2026 7:45 PM IST
Tags
- बीड़
- महाराष्ट्र समाचार
- Beed News
- Maharashtra News
- अंबाजोगाई समाचार
- Ambajogai News
- माजलगांव समाचार
- Majalgaon News
- परली समाचार
- Parli News
- गेवराई समाचार
- Gevrai News
- आष्टी समाचार
- Ashti News
- पाटोदा समाचार
- Patoda News
- केज समाचार
- Kaij News
- धारूर समाचार
- Dharur News
- वडवणी समाचार
- Wadwani News
- शिरूर कासार समाचार
- Shirur Kasar News
- बीड जिला समाचार
- Beed District News
- मराठवाड़ा समाचार
- Marathwada News













